सूत्रधार साहित्यिक संस्था द्वारा द्वितीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन
सूत्रधार साहित्यिक संस्था द्वारा द्वितीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन Share Facebook Twitter WhatsApp हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे Thar portal 12 थार एक्सप्रेस ग्रुप में जुड़ें ताजा समाचार आपको मिलेंगे लिंक पर क्लिक करें। Thar portal 14 थार एक्सप्रेस में न्यूज़ भेजने के लिए इस ग्रुप में जुड़ें। प्रामाणिक घटना की जानकारी भेज सकते हैं. हैदराबाद। ’’सूत्रधार’’ साहित्यिक संस्था की ओर से द्वितीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापिका सरिता सुराणा ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के कारण हम अभी भी घरों में बंद हैं और समूह में एकत्रित होकर कोई सामूहिक गतिविधि नहीं कर सकते। इसलिए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए संस्था की ओर से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य है, नवोदित रचनाकारों को एक मंच प्रदान करना, जिससे वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा को और अधिक निखार सकें। काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात संस्थापिका ने सभी आगंतुक लेखकों और साहित्यकारों का स्वागत ...