श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद का प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद का प्रेरणा सम्मान समारोह संपन्न
19 Mar, 2020 14:08 IST|Sakshi

हैदराबाद : श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा डी वी कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में मुनि श्री जिनेश कुमार जी आदि ठाणा 3 के सान्निध्य में उद्बोधन कार्यशाला व प्रेरणा सम्मान का आयोजन किया गया। आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंडल की मंत्री अंजु चोरड़िया ने बताया कि नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
अध्यक्षा प्रेम जी पारख ने सभी का स्वागत किया। साध्वी प्रमुखा श्री जी के संदेश का वाचन पूर्व अध्यक्ष रीता जी सुराणा नेकिया ।मुनि श्री परमानंद जी ने 'आओ पहचानो अपनी क्षमताओं को' विषय पर अपना मंगल उद्बोधन दिया। मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने फरमाया कि तेरापंथ धर्मसंघ की तीन प्रमुख संघीय संस्थाएं हैं, जिनमें प्रमुख संस्था महिला मंडल है।

डॉ. निशीता को प्रेरणा सम्मान देते हुए महिला मंडल की बहनें।
महिला मंडल एक शक्ति संपन्न संस्था है। नारी को मन, वचन और काया से स्वस्थ रहना होगा। नारी समता और ममता की प्रतिमूर्ति होती है। अज्ञान, प्रमाद और कषाय क्षमताओं को विकसित करने में बाधक होते हैं। देव, गुरू और धर्म के प्रति आस्था रखेंगे तो अज्ञान को कम कर सकते हैं। जब आचार्य श्री महाश्रमण जी पधारें तो उनके सान्निध्य में जप और तप करके हम अपनी क्षमता का विकास कर सकते हैं।
ध्यान, साधना ,अनुप्रेक्षा के द्वारा भी हम अपनी क्षमताओं का विकास कर सकते हैं। जब गुरुदेव पधारे तो अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप ही अलग-अलग कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन मंत्री अंजू चोरड़िया ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रेरणा सम्मान का आयोजन
किया गया। प्रेरणा सम्मान अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का राष्ट्रीय स्तर का सम्मान होता है, स्थानीय स्तर पर किसी अति विशिष्ट व्यक्तित्व संपन्न महिला को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
किया गया। प्रेरणा सम्मान अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का राष्ट्रीय स्तर का सम्मान होता है, स्थानीय स्तर पर किसी अति विशिष्ट व्यक्तित्व संपन्न महिला को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

सभागार में उपस्थित महिला मंडल की सदस्य बहनें
तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा इस बार डॉक्टर निशिता दीक्षित व वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सरिता सुराणा को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया
गया। डॉक्टर निशिता अग्रवाल के बायोडाटा का वाचन पायल सुराना ने किया व सरिता सुराणा के बायोडाटा का वाचन जूली बैद ने किया। इंदु देवी छाजेड़ को अध्यात्मिक सम्मान से नवाजा गया। मीना जी मुथा, वंदना राठी, प्रियंका दूगड़, श्रुति जैन को विशिष्ट सम्मान दिया गया। इन्हें संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया।
प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम का संचालन नमिता जी सिंघी ने किया। मुनि श्री के मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ। जैन आगम मंथन में जैन श्रावक की पहचान प्रतियोगिता में शिवा जॉन से कमला देवी बोथरा ने पूर्ण अंक प्राप्त किए व रेणु बैगानी, रेणु बागरेचा ने 697 अंक प्राप्त किए।

- सरिता सुराणा, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हैदराबाद
Comments
Post a Comment