Posts

सुर संगम संगीत संध्या की रिपोर्ट युवा प्रवर्तक वेब पोर्टल पर प्रकाशित

  सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत हैदराबाद द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सुर संगम संगीत संध्या कार्यक्रम की रिपोर्ट युवा प्रवर्तक वेब पोर्टल पर प्रकाशित। *सूत्रधार संस्था द्वारा सुर संगम संगीत संध्या का आयोजन* https://yuvapravartak.com/?p=61347 https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=514570030304983&id=108584627570194 डेली शुभ लाभ, हैदराबाद में प्रकाशित रिपोर्ट https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1640375732964259&id=100009755447698 सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत (हैदराबाद) द्वारा 'महिला दिवस विशेष-सुर संगम संगीत संध्या' कार्यक्रम की रिपोर्ट डेली शुभ लाभ, हैदराबाद में प्रकाशित। हार्दिक आभार आदरणीय सम्पादक महोदय।

सूत्रधार द्वारा सुर संगम संगीत संध्या का आयोजन

Image
 सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत (हैदराबाद) द्वारा आयोजित ऑनलाइन 'महिला दिवस विशेष-सुर संगम संगीत संध्या' की रिपोर्ट तेलंगाना समाचार में प्रकाशित। https://telanganasamachar.online/sutradhars-special-program-on-womens-day/ सूत्रधार: विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम ‘सुर संगम संगीत संध्या’ आयोजित POSTED ON  MARCH 8, 2022  BY  ADMIN_TS POSTED IN  TOP NEWS ,  कला-साहित्य TAGGED  SARITHA SURANA ,  SUTRADHAR हैदराबाद (सरिता सुराणा की रिपोर्ट):  सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत की ओर से विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम- ‘सुर संगम संगीत संध्या’ का आयोजन किया गया। संस्थापिका सरिता सुराणा ने सभी अतिथियों और सहभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया और नैरोबी, केन्या निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री एवं कुशल वक्ता सुश्री सारिका फलोर को अध्यक्षता हेतु एवं स्वर कोकिला, संगीत विशारद श्रीमती शुभ्रा मोहन्तो को मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल मंच पर आमंत्रित किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित...

रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेरी एक कविता

 रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेरी एक कविता- युद्ध है विनाशकारी **************** युद्ध नहीं है किसी भी समस्या का समाधान युद्ध तो है उन साम्राज्यवादी ताकतों की  विस्तारवादी नीति का घातक परिणाम! जो अपने से अपेक्षाकृत कमजोर देशों को हड़पना चाहते हैं और चाहते हैं अपने तानाशाही शासन का विस्तार अपनी सत्ता और शक्ति का खुला प्रदर्शन कर औरों की आवाज को दबाना उनके संसाधनों पर कब्जा करना हिंसा के माध्यम से मानवता का विनाश करना अपने अहम् की पुष्टि हेतु हर तरह के हथकण्डे आजमाना मगर वे यह भूल जाते हैं कि युद्ध नहीं है किसी भी समस्या का समाधान युद्ध से मचता है घमासान होता है जन-धन का नुक़सान युद्ध के बाद बचती है केवल राख वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों को पूरी तरह से बर्बाद करने को। - सरिता सुराणा 10.03.2022

सीएलएफ का कवि सम्मेलन सम्पन्न

 सेलिब्रेटिंग लाइफ फाउंडेशन का युवा कवि सम्मेलन सम्पन्न नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यरत संस्था सेलिब्रेटिंग लाइफ फ़ाउंडेशन ने वर्ष 2021 के अंतिम रविवार, 26 दिसंबर को नववर्ष के अभिनन्दन हेतु वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दो भाग थे- पहला भाग था “युवा कवि सम्मेलन” और दूसरा भाग था गीत-संगीत का कार्यक्रम “गीतों भरी शाम”।  कार्यक्रम के पहले भाग में श्री मुकेश आनंद, श्रीमती सरिता सुराणा, डॉ के स्मिता, श्रीमती आभा झा चौधरी, श्री सतीश मापतपुरी, श्रीमती अनीता मिश्रा नवोनाथ, श्रीमती रिमझिम झा और श्रीमती अमृता श्री जैसे युवा कवियों और कवयित्रियों के काव्य पाठ ने श्रोताओं को आनंदित कर दिया। डॉ अर्पणा दीप्ति जी के मंच संचालन और डॉ सविता स्याल जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए युवा कवियों को जो संदेश दिया उससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गए।   कार्यक्रम के दूसरे भाग में सुश्री शिवानी ठाकुर, श्रीमती नीतू कुमारी, श्री विमल जी मिश्र, श्री धीरज झा, श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर, श्रीमती अंजना मिश्र और झा सिस्टर्स- सुश्री प्रज्ञा और सुश्री तृशा झा- जैसे गायकों-गायिकाओं और गी...

भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्य विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न

 'भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्य' विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न विश्व भाषा अकादमी, भारत की तेलंगाना इकाई के तत्वावधान में गत दिनों कार्यकारिणी समिति की मासिक गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। यह गोष्ठी दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में 'भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्य' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली की एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बबीता जी झा इस गोष्ठी में विशेष वक्ता के रूप में मंचासीन थीं। तेलंगाना इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सरिता सुराणा ने सभी अतिथियों और कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। श्रीमती हर्षलता दुधोड़िया की सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। उसके बाद हाल ही में दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य अफसरों और जवानों के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् अध्यक्ष ने अकादमी की गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारी आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष है इसीलिए हमें हमा...

सूत्रधार बाल दिवस समारोह सम्पन्न

 सूत्रधार संस्था द्वारा बाल दिवस समारोह का विशेष आयोजन सम्पन्न हैदराबाद। सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्था के फेसबुक पेज पर किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभाशाली बाल कलाकार सुश्री सन्निधि वर्मा ने की। सन्निधि न केवल शास्त्रीय नृत्य में पारंगत हैं बल्कि वे कविताएं भी लिखती हैं। उनके दो साझा काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, एक हिन्दी भाषा में और दूसरा अंग्रेजी में। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सुदेशना समन्ता की स्वरचित सरस्वती वन्दना से हुआ। तत्पश्चात् संस्थापिका सरिता सुराणा ने अपने स्वागत भाषण में सभी सहभागियों और श्रोताओं का हार्दिक स्वागत किया। साथ ही साथ संस्था द्वारा संचालित नियमित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।  सर्वप्रथम सबसे नन्हे कलाकार परम बैद ने अपनी नाजुक अंगुलियों से कीबोर्ड पर धुन छेड़कर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी उनकी प्रतिभा देखकर दंग रह गए। उसके बाद वारंगल से जुड...

युवा प्रवर्तक वेब पोर्टल पर प्रकाशित परिचर्चा गोष्ठी की रिपोर्ट

 *अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दी दिवस पर परिचर्चा गोष्ठी सम्पन्न* https://yuvapravartak.com/?p=59758