'सूत्रधार' साहित्यिक मंच हैदराबाद द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन
मनोरंजन खेल व्यापार गैलरी वीडियो ट्रेंडिंग ऑडियो 'सूत्रधार' साहित्यिक मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित, इन कवि और कवयित्रियों ने लिया भाग 2 Jun, 2020 14:38 IST | Sakshi ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में उपस्थित संस्थापिका सरिता सुराणा और अन्य 'सूत्रधार' साहित्यिक मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी लॉकडाउन की वजह से कवि एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैदराबाद : 'सूत्रधार' साहित्यिक मंच की ओर से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 'सूत्रधार' संस्था की संस्थापिका सरिता सुराणा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से कवि और कवयित्रियां एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में बंद थे। ऐसे में उनके पास एक ही तरीका था आपस में बातचीत करने का और वो था ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित की जाए। इस संस्था के गठन का उद्देश्य भी यही है कि इसके माध्यम से नवोदित और स्थापित रचनाकारों को एक मंच पर लाकर उन्हें एक सूत्र में बांधा जाए। आज की युवा पीढ़ी जोश और जुनून से भरी हुई है, आवश्यकता है ...